कोल्हान

श्री श्री गणेश पूजा समिति की समीक्षा बैठक कल, रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों पर होगी चर्चा

मनोहरपुर। श्री श्री गणेश पूजा समिति मनोहरपुर की आवश्यक बैठक 7 अक्टूबर, बुधवार को शाम 8 बजे मणीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक में हाल ही में संपन्न गणेश मेला महोत्सव की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की रूपरेखा, दिशा-निर्देश और तैयारियों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। समिति ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!