कोल्हान

गर्भवती से रक्त जांच के नाम पर 500 रुपये लेने का आरोप, नीमडीह थाना में शिकायत

चांडिल। नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात एक लैब टेक्नीशियन पर गर्भवती महिला की रक्त जांच के एवज में 500 रुपये लेने और पैसे नहीं देने पर डराने-धमकाने का आरोप लगा है। मामले को लेकर बाइदा निवासी सिमन्त सिंह ने 5 अक्टूबर को नीमडीह थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 24 जून को सिमन्त सिंह अपनी गर्भवती पत्नी नूनी बाला सिंह की रक्त जांच कराने के लिए नीमडीह CHC पहुंचे थे। आरोप है कि वहां तैनात लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार राम ने रक्त जांच के बदले उनसे 500 रुपये लिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रुपये नहीं देने पर जांच नहीं करने तथा गर्भस्थ शिशु को नुकसान होने की बात कहकर उन्हें डराया गया।

मामले को लेकर चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कथित घटना उस समय की है, जब CHC का संचालन पुराने भवन में किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस से पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!