Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के अटूट प्रेम का दिखा रंग, गांधी मैदान के मीना बाजार में उमड़ी भीड़

चाईबासा। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को चाईबासा सहित पश्चिमी सिंहभूम जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही शहर के बाजारों में चहल-पहल रही। राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। कई परिवारों में दूर रहने वाले भाई-बहन भी पर्व मनाने के लिए अपने घर पहुंचे।

पर्व के बाद चाईबासा के गांधी मैदान में लगे श्रावणी मीना बाजार में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने और मेले का आनंद लेने पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण कई स्थानों पर लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

रक्षाबंधन पर भाइयों से उपहार और नगद राशि मिलने के बाद कई बहनें अपनी पसंद की वस्तुओं की खरीदारी करने मीना बाजार पहुंचीं। इससे मेले में भीड़ और बढ़ गई।

रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!