कोल्हान

नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-19 में हिस्सा लेकर शहर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

जमशेदपुर। सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-19 में हिस्सा लेकर शहर लौटे खिलाड़ियों का देर रात स्वागत किया गया। हरियाणा के करनाल में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार-झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम रनर-अप का खिताब हासिल किया।

टूर्नामेंट में पूर्वी सिंहभूम जिले से चयनित खिलाड़ियों ने भी टीम का प्रतिनिधित्व किया। टीम के कप्तान अतुल राज और पीयूष राज गुलमोहर हाई स्कूल के छात्र हैं। वहीं अमित राज सिंह देव दयानंद पब्लिक स्कूल, अनुज शर्मा केरल समाज मॉडल स्कूल तथा अनुराग सिंह एडीएल सनशाइन स्कूल के छात्र हैं। इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

बताया गया कि पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल पांच खिलाड़ियों का चयन अंडर-19 नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ था। टीम के साथ कोच के रूप में प्रथम भी शामिल थे। शहर लौटने पर खिलाड़ियों और टीम से जुड़े सदस्यों का स्वागत कर उनके प्रदर्शन की सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!