कोल्हान

*हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी, 8284 रुपये के साथ आरोपी गिरफ्तार* 

चाईबासा: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़कर रुपये चोरी करने के मामले में चक्रधरपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 8284 रुपये बरामद किए हैं। वहीं, चोरी किए गए 5000 रुपये आरोपी द्वारा खर्च कर दिए जाने की बात सामने आई है।

मामले को लेकर अतवारु यादव, निवासी पोर्टर खोली, थाना चक्रधरपुर, जिला पश्चिमी सिंहभूम ने 1 अक्टूबर 2026 को चक्रधरपुर थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 110/2026, दिनांक 1 अक्टूबर 2026, धारा 305/334(1) बीएनएस के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

कांड के उद्भेदन के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के निर्देशन में छापामारी टीम गठित की गई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त अर्जुन तांती (32), पिता प्रकाश तांती को गिरफ्तार किया। अर्जुन तांती का स्थायी पता ग्राम छोटाकुड़ना, थाना मनोहरपुर, जिला पश्चिमी सिंहभूम है। वर्तमान में वह चक्रधरपुर के टोकलो रोड स्थित कुली मोहल्ला में किराये के मकान में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर 8284 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा चोरी के 5000 रुपये आरोपी द्वारा खर्च कर दिए गए हैं। पुलिस ने उसके पास से छींटदार कपड़ा करीब एक मीटर और लोहे का छड़ भी जब्त किया है।

छापामारी दल में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, सहायक अवर निरीक्षक बिरबल चौबे, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार तथा सशस्त्र बल चक्रधरपुर थाना शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!