Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
जादूगोड़ा

खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन, छात्रों ने निभाई मुखिया से लेकर एएनएम तक की भूमिका

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, पंचायती राज और ग्राम सभा के महत्व से कराया गया परिचित

जादूगोड़ा: भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में गुरुवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, पंचायती राज व्यवस्था और ग्राम सभा के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, कृषि सहायक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका सहित विभिन्न भूमिकाओं का जीवंत मंचन किया। मॉडल ग्राम सभा के दौरान ग्राम विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और रोजगार जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रश्नोत्तर एवं प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। इस पहल के माध्यम से छात्रों को संविधान और पंचायती राज व्यवस्था को समझने का अवसर मिला तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में हितकु ग्राम पंचायत के मुखिया पलटन मुर्मू, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, पीरामल फाउंडेशन की ओर से उपासना, सीआरपी शंकर गोप एवं मिथिलेश कुमार सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्राम प्रधान और अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!