Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAटॉप न्यूज़धर्मधर्म समाजराजनीतिशासन प्रशासन

दुर्गापूजा से पहले वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों की बकाया पेंशन भुगतान की मांग, करुणामय मंडल ने आंदोलन की दी चेतावनी

पूर्व जिला पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र, चार-पांच माह से पेंशन नहीं मिलने का उठाया मुद्दा

पोटका: दुर्गापूजा से पूर्व वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन लाभुकों की पूरी बकाया पेंशन राशि का भुगतान कराने की मांग को लेकर पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त के समक्ष लिखित मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि पिछले चार-पांच माह से कई असहाय एवं जरूरतमंद वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के अनुसार, कुछ ऐसे लाभुक भी हैं जो पूरी तरह पेंशन राशि पर निर्भर हैं और लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने जीवन-यापन तथा भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। मांग पत्र में कहा गया कि कई जरूरतमंदों को दुकानदार उधार देने की स्थिति में नहीं हैं और परिवार से भी पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गापूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पहले सभी पात्र लाभुकों को उनकी संपूर्ण बकाया पेंशन राशि का भुगतान कराने की मांग की। करुणामय मंडल ने कहा कि यदि जरूरतमंद पेंशन लाभुकों को उनके हक की राशि से वंचित रखा जाता है तो व्यापक जनहित की समस्या को देखते हुए आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिला उपायुक्त के विशेष बैठक में व्यस्त रहने के कारण प्रतिनिधिमंडल ने उनके निजी सहायक ललन को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के साथ समाजसेवी एवं आंदोलनकारी तथा झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के सचिव राजेश राय एवं हेमंत बेहरा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!