Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurरांची

मुर्दा मैदान की सफाई को लेकर सरयू राय का अल्टीमेटम, एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थकों के साथ कार्रवाई की चेतावनी

बागानशाही स्थित मुर्दा मैदान में कचरे के ढेर को लेकर विधायक ने मानगो नगर निगम पर उठाए सवाल, स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद किया निरीक्षण

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बागानशाही मोहल्ला स्थित मुर्दा मैदान में व्याप्त गंदगी को लेकर मानगो नगर निगम को एक सप्ताह के भीतर सफाई कराने का अल्टीमेटम दिया है। सरयू राय ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मैदान की सफाई नहीं कराई गई तो उनके कार्यकर्ता और स्थानीय लोग स्वयं हाईवा लगाकर मैदान की सफाई कराएंगे और निकले मलबे एवं कूड़ा-कर्कट को नगर निगम कार्यालय के सामने या अन्यत्र डाल देंगे, जिसकी जिम्मेदारी मानगो नगर निगम की होगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर मुर्दा मैदान की स्थिति से अवगत कराया था, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सरयू राय के अनुसार, पिछले करीब तीन महीने से मैदान की नियमित सफाई नहीं होने के कारण वहां कूड़े का ढेर जमा है और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ आदिवासी समुदाय के लोगों और आदिवासी नेता सोनाराम मांझी को भी बुलाया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर बताया कि सफाई की मांग को लेकर जब वे नगर निगम जाते थे तो उन्हें कहा जाता था कि आदिवासी समुदाय ने सफाई कराने से मना किया है। वहीं सोनाराम मांझी ने बताया कि आदिवासी समुदाय की चिंता यह थी कि सफाई के बाद मैदान पर अतिक्रमण किया जा सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि वहां लगातार कूड़ा जमा होता रहे और लोगों को परेशानी हो। सरयू राय ने नगर निगम से एक सप्ताह के भीतर मुर्दा मैदान की सफाई कराने की मांग करते हुए कहा कि निर्धारित समय में सफाई नहीं हुई तो स्थानीय लोग और उनके समर्थक स्वयं सफाई अभियान चलाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!