JamshedpurPOTKA
पोटका के कालिकापुर गांव स्थित राधा गोविंद मंदिर में चोरी, माइक सेट की दो यूनिट ले गए अज्ञात चोर
माइक सेट चोरी होने से मंदिर में भजन-संध्या का कार्यक्रम प्रभावित, मुख्य पुजारी ने पोटका थाना में दर्ज कराया मामला

पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव स्थित राधा गोविंद मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा माइक सेट की दो यूनिट चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चोर मंदिर में लगे माइक सेट की दो यूनिट चोरी कर अपने साथ ले गए, जिसके कारण मंदिर में आयोजित होने वाली भजन-संध्या का कार्यक्रम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। चोरी की घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में चिंता है। मंदिर के मुख्य पुजारी तरनी सेन दास ने घटना को लेकर पोटका थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अज्ञात चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।




