Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
झारखंडराजनीतिराज्यशासन प्रशासनसरायकेलासरायकेला खरसावाँ

सरायकेला में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल की समीक्षा की

पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव, CCTV और प्रवेश-निकास व्यवस्था का लिया जायजा

सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक भवन, सरायकेला स्थित ईवीएम वेयर हाउस का आंतरिक त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह सहित विभिन्न पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम, वीवीपैट, बीयू एवं सीयू के सुरक्षित रख-रखाव, वेयर हाउस भवन की स्थिति, सुरक्षा मानकों के अनुरूप उपलब्ध सुविधाओं, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने वेयर हाउस में निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया। संबंधित पदाधिकारियों से ईवीएम एवं वीवीपैट के रख-रखाव तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं आवश्यक अभिलेखों के संधारण की नियमित समीक्षा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को वेयर हाउस की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने, आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा साफ-सफाई एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!