Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*मांगीलाल रूंगटा विद्यालय में विज्ञान एवं गणित क्लब का गठन* 

चाईबासा: मांगीलाल रूंगटा +2 विद्यालय, चाईबासा में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और गणितीय सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान एवं गणित क्लब का औपचारिक गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सीआरपी नीलम सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

क्लब के गठन के बाद कक्षा 11वीं और 12वीं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित मॉडल और अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना था।

प्रदर्शनी और क्लब के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए विद्यालय की शिक्षिकाएं प्रमिला टूटी, शकुंतला बांकिरा, लेखा सिंह, उषा कुमारी तथा भौतिकी के शिक्षक मुकेश साहू निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल और विचारों का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं गणित के विषयों को प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से समझने के लिए प्रोत्साहित किया। क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे भी विभिन्न वैज्ञानिक एवं गणितीय गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विद्यालय में विज्ञान एवं गणित क्लब के गठन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तर्क क्षमता और विषयों के प्रति रुचि विकसित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!