कोल्हान

*उत्कृष्ट विधायक सम्मान मिलने पर निरल पूर्ति का चक्रधरपुर में भव्य स्वागत

चाईबासा: झारखंड विधानसभा से वर्ष 2026 का ‘भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान’ मिलने के बाद मंगलवार को मझगांव के विधायक निरल पूर्ति चक्रधरपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर भव्य स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के सामने हुआ. इसकी शुरुआत विधायक निरल पूर्ति ने प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर की। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक बहादुर उरांव का भी स्वागत किया गया और मौजूद सभी लोगों ने विधायक को इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि 22 नवंबर 2026 को झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने निरल पूर्ति को यह सम्मान प्रदान किया था। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना था. निरल पूर्ति अपने विधानसभा क्षेत्र से चार बार—वर्ष 2005, 2014, 2019 और 2024—में विधायक चुने जा चुके हैं।

समारोह में ये रहे मौजूद
इस अभिनंदन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पिरु हेम्ब्रम, झामुमो नगर अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन, प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, गौरव सिंह, राजेश गुप्ता, गौतम साहू, प्रदीप महतो, परमेंद्र चौहान, मनीष विश्वकर्मा, शुभम अवस्थी और दौड़ाई गागराई सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!