कोल्हान

*गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति को सभी मानकों में सर्वश्रेष्ठ का खिताब, 50वें वर्ष पर मिला विशेष सम्मान*

चाईबासा: दुर्गा पूजा में अपना 50वां वर्षगांठ मनाने वाली गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति को सभी मानकों में सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा समिति का खिताब दिया गया। पंडाल, प्रतिमा, आकर्षक विद्युत सज्जा सहित विभिन्न मानकों में बेहतर प्रदर्शन करने पर समिति को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। 50 वर्ष की स्वर्ण जयंती सफलतापूर्वक पूरी करने पर समिति को शुभकामनाएं भी दी गईं।

पिल्लई हॉल में जिला प्रशासन की ओर से दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा की समीक्षा बैठक सह दुर्गा पूजा समितियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति चाईबासा की ओर से विभिन्न पूजा समितियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने समितियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त क्रिस्टो कुमार बेसरा, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष सह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष नितिन प्रकाश, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, आईएएस अधिकारी ईरा जोरावल, आईपीएस अधिकारी राजकुमार जयराजू, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, चाईबासा नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, चक्रधरपुर के उपाध्यक्ष, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर और मनोहरपुर के एसडीओ एवं पुलिस उपाधीक्षक, नजारत उप समाहर्ता कुमार हर्ष सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, चाईबासा और चक्रधरपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी तथा विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राजीव नयनम ने किया।

चाईबासा, चक्रधरपुर, आनंदपुर, नोवामुंडी और गोइलकेरा से पहुंची पूजा समितियों ने दुर्गा पूजा के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना की। उपायुक्त के दूरदराज के पूजा पंडालों तक पहुंचने और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के नेतृत्व में पुलिस की व्यवस्था की प्रशंसा की गई। जिला प्रशासन ने सभी दुर्गा पूजा समितियों को शॉल, मोमेंटो और पौधा देकर सम्मानित किया।

पुरस्कार प्राप्त करने वाली समितियां

सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता

* प्रथम: मां अंबे दुर्गा पूजा समिति, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर महुलसाईं

* द्वितीय: गणेश मंदिर नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, बड़ी बाजार

* तृतीय: सिद्धरात्रि दुर्गा पूजा समिति, वसुंधरा कॉलोनी सेनटोला

पारंपरिक पूजा विधि-विधान

* प्रथम: सरस्वती हरि बोल दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड सदर बाजार

* द्वितीय: अमला टोला दुर्गा पूजा समिति

* तृतीय: बांधपड़ा दुर्गा पूजा समिति

सर्वश्रेष्ठ अनुशासन

* प्रथम: दुर्गा पूजा समिति, रेलवे कॉलोनी

* द्वितीय: सेनटोला दुर्गा पूजा समिति

* तृतीय: शिवसेना दुर्गा पूजा समिति, ग्वाला पट्टी बरकनदाज टोली

सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम

* प्रथम: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, रविंद्र भवन

* द्वितीय: दुर्गा पूजा समिति, धोबी तालाब रानी कॉलोनी

* तृतीय: गाड़ीखाना दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा मंदिर गाड़ीखाना

सर्वश्रेष्ठ विद्युत सज्जा

* प्रथम: नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, गुट्टूसाईं तुरीटोला

* द्वितीय: मां तारा मंदिर दुर्गा पूजा समिति, टुंगरी

* तृतीय: दुर्गा पूजा समिति, न्यू कॉलोनी टुंगरी

सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा

* प्रथम: लगातार 23 वर्षों से पुलहातु दुर्गा पूजा समिति

* द्वितीय: भुईयां टोली दुर्गा पूजा समिति, मोची साईं

* तृतीय: दुर्गा पूजा समिति, कुम्हारटोली दुर्गा मंदिर

सर्वश्रेष्ठ पंडाल

* प्रथम: दुर्गा पूजा समिति, पिल्लई हॉल सदर बाजार

* द्वितीय: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, हनुमान मंदिर चौक गाड़ीखाना

* तृतीय: सनातन दुर्गा पूजा समिति, मेरीटोला

सभी मानकों में सर्वश्रेष्ठ: गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!