कोल्हान

*बिजली के टूटे तार की चपेट में आया नर हाथी, करंट लगने से मौत*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड अंतर्गत सालीकुटी गांव के समीप बुधवार रात बिजली के करंट की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब तीन हाथियों का झुंड गांव के आसपास से गुजर रहा था। हादसे की जानकारी गुरुवार सुबह ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की पुष्टि रेंजर जीतेंद्र प्रसाद ने की है। उन्होंने बताया कि तीन हाथी गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक हाथी का पैर फिसल गया और वह बिजली के खंभे से टकरा गया। हाथी के टकराने से खंभा गिर गया और उस पर प्रवाहित बिजली का तार टूटकर हाथी के ऊपर जा गिरा। करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। वन विभाग की ओर से हादसे के कारणों के साथ-साथ बिजली के खंभे और तार की स्थिति की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!