*मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने 151 कन्याओं का किया पूजन*

चाईबासा: नवरात्र के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की चाईबासा जागृति शाखा की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन से दस वर्ष तक की 151 कन्याओं का पूजन कर उन्हें आदरपूर्वक प्रसाद खिलाया गया। कन्याओं को उपहार स्वरूप स्कूल बैग, मेकअप किट, पेंसिल, कॉपी और ड्राइंग किट भेंट की गई।
जागृति शाखा की ओर से नवरात्र के अवसर पर दूसरी बार भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा ने शुरुआत में 111 कन्याओं के पूजन का लक्ष्य रखा था, लेकिन कार्यक्रम में 151 कन्याएं पहुंचीं। इतनी बड़ी संख्या में कन्याओं के शामिल होने से शाखा की सदस्य भावविभोर हो गईं। सभी सदस्यों ने कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और चाईबासा में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
शाखा की सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होने वाली कन्याओं के माता-पिता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफल हो सका।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चाईबासा जागृति शाखा की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, सचिव रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष खुशबू दोदराजका, श्वेता जलान, पूनम मोदी, पूजा बगड़िया, शिखा दोदराजका, दीपा दोदराजका, स्वीटी शर्मा, ऋचा अग्रवाल, ममता बुधिया, सुनीता खेतान, सुनीता गोयल और भारती अग्रवाल सहित शाखा की अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।




