उत्सवत्योहारधर्मधर्म समाजमनोहरपुर

मनोहरपुर: करम पर्व हमारी संस्कृति, एकता और पहचान का प्रतीक—विधायक जगत माझी

आनंदपुर में करम पूर्व संध्या महोत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न गांवों की महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

मनोहरपुर: कुँड़ुख सरना जागरण मंच, मनोहरपुर-आनंदपुर प्रखंड के तत्वावधान में शुक्रवार को आनंदपुर डाक बंगला स्कूल मैदान में करम पूर्व संध्या महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधायक जगत माझी शामिल हुए। समारोह में पहुंचने पर पारंपरिक करम नृत्य और मांदर की थाप के साथ उनका स्वागत किया गया। विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पारंपरिक करम नृत्य ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों से पहुंची महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक करम नृत्य प्रस्तुत किया। मांदर की थाप और पारंपरिक गीत-संगीत से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में रंग गया।

इस अवसर पर विधायक जगत माझी ने सभी को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करम पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति, एकता और सामाजिक पहचान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि कुड़ुख सरना समाज में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम और एकजुटता सराहनीय है। समाज की प्रगति केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और युवाओं की भागीदारी से भी होती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का आह्वान किया।

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

महोत्सव के दौरान मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक जगत माझी ने कहा कि शिक्षा समाज के भविष्य को मजबूत करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

दर्जनों गांवों से पहुंचे ग्रामीण

करम पूर्व संध्या महोत्सव में गुड़गांव, बोड़ता, सतवमडी, कोलेडा, झारबेड़ा, खुदीपोस, बेड़ाकुंदेदा, पोटका विजाटोली, सिरका, प्रधानपल्ली, चिलीगादिरी सहित दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

कार्यक्रम में सरना प्रार्थना सभा ओडिशा के अध्यक्ष मनीलाल केरकेट्टा, राजी पड़हा प्रार्थना सभा रांची के अध्यक्ष रवि तिग्गा, मनोहरपुर प्रखंड उप प्रमुख दीपक एक्का, बोदे खलखो, रोबी लकड़ा, बंधना उरांव, राम कच्छप, भीमसेन तिग्गा, किशोर खलखो, सुकरा तिर्की, सिलबीरयुस तिर्की, सोमरा लकड़ा, मनीष तिग्गा, अजय कच्छप, सुनील केरकेट्टा, संजीत कच्छप समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!