POTKAउत्सवत्योहारधर्मधर्म समाज

पोटका: माताजी आश्रम हाता में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई गई राधाष्टमी

विशेष पूजा, भोग-आरती, पुष्पांजलि और भजन का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

पोटका: माताजी आश्रम हाता में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राधाष्टमी का पर्व भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राधा रानी की विशेष पूजा-अर्चना, भोग-आरती, पुष्पांजलि, भजन और राधा नाम संकीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं।

राधा रानी की जन्मकथा और कृष्ण के 108 नामों का पाठ

कार्यक्रम के दौरान पंडित सुधांशु शेखर मिश्र ने राधा रानी की जन्मकथा का वर्णन किया। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के 108 नामों का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर राधा-कृष्ण की आराधना की।

मौके पर सुनील कुमार दे ने कहा कि राधा और कृष्ण अभेद आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि एक को छोड़कर दूसरे का भजन संभव नहीं है।

भजन से भक्तिमय हुआ आश्रम परिसर

इस अवसर पर श्रेया पाल और मौ मंडल ने राधा-कृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। भजन के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

पूजा के बाद व्रतधारी माताओं और बहनों ने राधा रानी की विशेष रूप से थाली पूजा की। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु हुईं शामिल

राधाष्टमी समारोह में पूर्व विधायक मेनका सरदार, डॉ. ए.के. विश्वास, कृष्ण पद मंडल, सुबोध मंडल, ब्रह्म पद मरल, जन्मेजय सरदार, घनश्याम सिंह सरदार, चीकू मरल, मोनी पाल, बलराम गोप, सनातन महतो, निताई महाकुड़, कुंती मंडल, चीनू मां, सुजाता मरल, बंदना मंडल, अंजलि मंडल, लोचना मंडल, सिम्मी पालित, बेला रानी मंडल सहित विभिन्न गांवों के श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!