Jamshedpurजमशेदपुरत्योहारधर्मधर्म समाजराजनीति

जमशेदपुर: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न पूजा आयोजनों में लिया हिस्सा, सुख-समृद्धि की कामना

साकची-गोलमुरी और सोनारी में विश्वकर्मा पूजा, बिष्टुपुर में महाप्रसाद व धातकीडीह में मनसा पूजा में हुए शामिल

जमशेदपुर: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

टेम्पो और टैक्सी स्टैंड पर की विश्वकर्मा पूजा

बन्ना गुप्ता ने साकची-गोलमुरी टेम्पो स्टैंड तथा सोनारी टैक्सी-टेंपो स्टैंड, एरोड्रम के समीप टेम्पो चालकों की ओर से आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से मेहनतकश लोगों के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने झारखंड राज्य की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।

बिष्टुपुर में महाप्रसाद कार्यक्रम में हुए शामिल

इसके बाद बन्ना गुप्ता बिष्टुपुर में महाकाल सेवा संस्था की ओर से आयोजित महाप्रसाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन में हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया और उपस्थित लोगों से मुलाकात की।

धातकीडीह में मनसा पूजा में की पूजा-अर्चना

बन्ना गुप्ता ने मेडिकल बस्ती, धातकीडीह में मनसा पूजा के अवसर पर भी हिस्सा लिया। उन्होंने पूजा-अर्चना करने के साथ स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों की ओर से बन्ना गुप्ता का स्वागत किया गया। उन्होंने सभी को पर्व एवं पूजा की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!