Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासामनोहरपुर

मनोहरपुर के संत अगस्टिन कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी जानकारी

जिला परिवहन विभाग के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में हेलमेट, नियंत्रित गति और सुरक्षित सड़क पार करने के तरीकों पर दिया गया जोर

मनोहरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित संत अगस्टिन कॉलेज में जिला परिवहन विभाग के निर्देश पर सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व मनोहरपुर थाना के एएसआई राजदेव पासवान ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और वाहन की गति नियंत्रित रखने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा दूत एवं झामुमो छात्र मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन ठाकुर ने भी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी और कहा कि युवा वर्ग यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहेगा तो सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिल सकती है। कॉलेज के प्राचार्य विक्रम नाग ने विद्यार्थियों से सड़क पर अनुशासन के साथ चलने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल वाहन चालकों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों और विद्यार्थियों को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट के उपयोग, सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अशोक कुमार महतो, जेराई हेंब्रम, सुनील लुगुन, मंडल अध्यक्ष तिला तिर्की, प्रमोद केरकेट्टा समेत कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!