Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurघठना दुर्घटनाजमशेदपुरसड़क दुर्घटना

जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसे में मृत युवाओं के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता

सोनारी और आदित्यपुर पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात, दिवंगत युवाओं के परिजनों को हरसंभव साथ देने का भरोसा।

जमशेदपुर: मरीन ड्राइव में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। दोनों ने सोनारी में दिवंगत सार्थक अग्रवाल और नमन गुप्ता तथा आदित्यपुर में दिवंगत वंशिका खंडेलवाल के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।

परिवारों के प्रति जताई संवेदना

इस दौरान बन्ना गुप्ता ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और यह परिवारों के लिए बेहद कठिन एवं असहनीय क्षण है।

उन्होंने कहा कि अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुख की इस घड़ी में वे पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

सुधा गुप्ता ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

इस दौरान दोनों ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!