Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

बागबेड़ा नया बस्ती के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसा, 30 से 32 घर प्रभावित; लोगों ने घर खाली करना शुरू किया

जमशेदपुर। बागबेड़ा नया बस्ती के निचले इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से करीब 30 से 32 घर प्रभावित हुए हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाके में रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर अपने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।

इलाके की स्थिति को लेकर भाजपा नेता सुबोध झा ने अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार से बातचीत कर जलस्तर और प्रभावित क्षेत्र की जानकारी ली। बातचीत के दौरान अंचल पदाधिकारी ने बताया कि पानी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बढ़ गया है। इसके बाद निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह का जोखिम न लें और स्थिति बिगड़ने का इंतजार किए बिना समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी जा रही है।

बागबेड़ा नया बस्ती के निचले हिस्से में पानी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय स्तर पर जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!