Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurजमशेदपुर

जमशेदपुर के उद्योगपति स्व. ज्ञान सिंह का अंतिम अरदास सोनारी गुरुद्वारा में संपन्न, परिजनों को स्मृति चिह्न भेंट

संधू इंजीनियरिंग के प्रोपराइटर स्वर्गीय ज्ञान सिंह को श्रद्धांजलि देने जुटे समाज के लोग, रामगढ़िया सभा ने परिजनों को किया सम्मानित

जमशेदपुर: शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं संधू इंजीनियरिंग के प्रोपराइटर स्वर्गीय ज्ञान सिंह का अंतिम अरदास कार्यक्रम सोनारी गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन जसवीर सिंह संधू, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू समेत रामगढ़िया सभा के ट्रस्टी सरदार शैलेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, अमरदीप सिंह सैमी, महासचिव ताजवीर कलसी, वरीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह बब्बू, अमरजीत सिंह संधू, संतोख सिंह संधू, मनजीत सिंह टीटू, इंद्रपाल सिंह, हरदीप सिंह, मनदीप सिंह, मनजीत सिंह मलटू, सरबजीत सिंह बाउ, सरबजीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रामगढ़िया सभा की ओर से स्वर्गीय ज्ञान सिंह के पुत्र दलजीत सिंह, बहू हरमीत कौर और पुत्री गुरजीत कौर को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। अंतिम अरदास के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय ज्ञान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन सोनारी गुरुद्वारा के चेयरमैन गुरदयाल सिंह और महासचिव सुखविंदर सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन इंद्रजीत सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!