चाईबासापश्चिमी सिंहभूमराजनीतिलोकल न्यूज़
जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध भोज में हुए शामिल
गिरिडीह के उत्सव उपवन में आयोजित कार्यक्रम में अर्पित की श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

जगन्नाथपुर: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह कांग्रेस पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु गुरुवार को गिरिडीह स्थित उत्सव उपवन में आयोजित झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
विधायक सोनाराम सिंकु ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। सोनाराम सिंकु ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।




