Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
जादूगोड़ा

जादूगोड़ा के डोमजुड़ी में जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती पर भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ, पोटका में 28 भूमिज भाषा पाठशालाएं शुरू

ओयोन आखड़ा तिरिलडीह की ओर से संचालित केंद्र में 10 से 60 वर्ष तक के इच्छुक लोग ले सकेंगे प्रवेश, सप्ताह में तीन दिन होंगी कक्षाएं

जादूगोड़ा: चुआड़ विद्रोह के जनक वीर शहीद जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती के अवसर पर पारंपरिक ग्राम सभा डोमजुड़ी में ओयोन आखड़ा तिरिलडीह की ओर से संचालित भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र की मुखिया अनीता मुर्मू, जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास और सिद्धेश्वर सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया। भूमिज भाषा केंद्र की शिक्षिका रासमणि भूमिज ने बताया कि केंद्र में 10 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के इच्छुक छात्र-छात्राओं का नामांकन शुरू हो चुका है। भूमिज भाषा सीखने के इच्छुक लोग प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 3 बजे उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजुड़ी में आयोजित होने वाली कक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। आयोजन के दौरान बताया गया कि पोटका क्षेत्र में भूमिज भाषा के 28 पाठशालाओं के माध्यम से भाषा शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजुड़ी के शिक्षक अखिलेश कुमार महतो, उत्तरी पोटका के जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास, डोमजुड़ी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी, पारंपरिक ग्राम प्रधान/मुड़ा सुंदर सिंह, नाया नयन सिंह, देवरी बाबूलाल सिंह, डाकुआ मदन सिंह सहित पारंपरिक भूमिज स्वशासन व्यवस्था से जुड़े डोमजुड़ी गादी सरदार रथु सिंह सरदार, चांदपुर गादी सरदार कृष्ण सिंह, कालिकापुर तरफ सरदार सिद्धेश्वर सरदार और पोटका तरफ सरदार हरीश चन्द्र भूमिज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!