Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
जादूगोड़ा

जादूगोड़ा में यूसीआईएल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ ने नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग से की मुलाकात, उत्पादन बढ़ाने समेत विस्थापितों के मुद्दों पर दिए सुझाव

कर्मचारी संघ ने यूरेनियम उत्पादन क्षमता, कर्मचारियों के विकास व कल्याण तथा विस्थापित-प्रभावित लोगों से जुड़े लंबित मुद्दों को तकनीकी निदेशक के समक्ष रखा

जादूगोड़ा: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कंपनी के नवनियुक्त तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी की प्रगति, विकास, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और विस्थापित-प्रभावित लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सुझाव दिए।

यूरेनियम उत्पादन क्षमता को लेकर जताई चिंता

प्रतिनिधिमंडल में शामिल संघ के महासचिव डी. हांसदा और अध्यक्ष मनोरंजन महाली ने कंपनी की यूरेनियम उत्पादन क्षमता को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने तकनीकी निदेशक को कंपनी के विकास और उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों से अवगत कराया।

इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने यूसीआईएल के विस्थापितों एवं प्रभावितों, कंपनी कर्मचारियों और पदाधिकारियों से जुड़े लंबित मुद्दों को भी तकनीकी निदेशक के समक्ष रखा।

कर्मचारियों की तरक्की और कल्याण पर भी चर्चा

संघ की ओर से कर्मचारियों की तरक्की, विकास और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक भागीदारी और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी प्रबंधन के स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लेने में कथित देरी को लेकर भी अपनी बात रखी। साथ ही कंपनी में लंबे समय से चली आ रही कथित गुटबाजी को समाप्त कर सामूहिक भागीदारी के साथ कंपनी के विकास की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई।

गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत

मुलाकात की शुरुआत में प्रतिनिधिमंडल में शामिल महासचिव डी. हांसदा और अध्यक्ष मनोरंजन महाली ने तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

प्रतिनिधिमंडल में एम. महाली, डी. हांसदा, कार्यकारिणी महासचिव सृजन टुडू, कार्यकारिणी महासचिव दामू नायक, कार्यकारिणी महासचिव हीरा टुडू, कोषाध्यक्ष सुधीर मुंडा सहित संघ के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!