चांडिलराजनीति

चांडिल में खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदु की पत्नी के निधन पर विधायक सविता महतो ने जताया शोक

रांची स्थित आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिलीं विधायक, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

चांडिल: झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदु की धर्मपत्नी के निधन पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया। शुक्रवार को विधायक सविता महतो रांची स्थित जयनंदु के आवास पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कहते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने परिवार के सदस्यों के प्रति सहानुभूति जताते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!