Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*भूपेंद्र कुमार पान के शांति भोज में शामिल हुए विधायक सोनाराम सिंकु, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना* 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के बड़े भाई एवं दिवंगत शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान के निधन पर मंगलवार देर शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु हाटगम्हरिया प्रखंड के कुसमुंडा स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए आयोजित शांति भोज में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि भूपेंद्र कुमार पान का निधन परिवार के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों और समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी संवेदना के साथ चंद्रशेखर दास और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

शांति भोज में कांग्रेस प्रदेश सचिव मायाधर बेहरा, टीएससी सदस्य जोसई मारडी, आरजीपीआरएस जिला अध्यक्ष रितेश तामसोय, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरषोत्तम दास पान, प्रखंड अध्यक्ष सुखलाल हेमब्रम, शैलेश गोप, ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!