Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

गोविंदपुर में जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह का बृहद स्वच्छता अभियान, निजी खर्च पर हटाया गया वर्षों का कचरा

जमशेदपुर: गोविंदपुर क्षेत्र में जलजमाव, गंदगी और संक्रामक बीमारियों से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह और समाजसेवी सतवीर बग्गा के संयुक्त प्रयास से बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान पूरी तरह निजी खर्च पर संचालित किया गया।

अभियान के दौरान जेसीबी और 10 हाइवा वाहनों की मदद से सामुदायिक विकास मैदान, डबल स्टोरी, विवेक विद्यालय के समीप और एलआईजी हाउसिंग कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से वर्षों से जमा कचरे को हटाकर उसका उचित निस्तारण किया गया। साथ ही संक्रामक बीमारियों और मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए स्थानीय लोगों के बीच निःशुल्क ब्लीचिंग पाउडर का वितरण भी किया गया।

डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। क्षेत्र में लगातार मिल रही गंदगी और जलजमाव की शिकायतों को देखते हुए सरकारी प्रक्रिया का इंतजार करने के बजाय जनहित में तत्काल यह पहल की गई। उन्होंने कहा कि गोविंदपुर को स्वच्छ, सुंदर और बीमारी-मुक्त बनाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस अभियान को सफल बनाने में सत्यजीत बनर्जी, दिनेश सिंह, दिवाकर सिंह, विजय कुमार और अमित सिंह सहित स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए जिला परिषद सदस्य और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!