Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

16 साल से फरार लूटकांड का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, राजनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

राजनगर:रविकांत गोप:  सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू लोहार, पिता गंगा लोहार, निवासी सिनी, थाना राजनगर के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 2009 से लूटकांड के मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, राजू लोहार के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के सत्यापन के बाद राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि राजू लोहार चाईबासा मुफस्सिल थाना में दर्ज एक अन्य कांड में भी वांछित है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वर्ष 2009 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी को राजनगर पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया का रास्ता साफ हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!