Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Manoharpur : जराईकेला-बिसरा मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स वाहन पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

बंगलाढीपा के पास छोटी पुलिया समीप हुआ हादसा, वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

मनोहरपुर : मनोहरपुर क्षेत्र के जराईकेला-बिसरा मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसा बंगलाढीपा स्थित छोटी पुलिया के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन जराईकेला से बिसरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे मैक्स सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था और बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : सूरदा माइंस के ठेका कर्मियों की समीक्षा बैठक, मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से बढ़ी नाराजगी

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस कर रही जांच

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए बिसरा अस्पताल भेजा। चिकित्सकों के अनुसार चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मैक्स वाहन बिसरा क्षेत्र का है तथा चालक भी पुराने बिसरा का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक चालक की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी थी। दुर्घटना के कारणों का भी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!