Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Jadugoda : सूरदा माइंस के ठेका कर्मियों की समीक्षा बैठक, मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से बढ़ी नाराजगी

झामुमो नेता बाघ राय मार्डी ने मजदूरों से अधिकारों के लिए एकजुट रहने का किया आह्वान

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के मुसाबनी प्रखंड स्थित सूरदा तांबा खदान में कार्यरत ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर झामुमो नेता बाघ राय मार्डी और आर.के. अर्थ लिमिटेड के मजदूरों के बीच समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सूरदा बाजार में हुई इस बैठक में पूर्व में कंपनी प्रबंधन के साथ हुई वार्ता की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। मजदूरों ने एक-एक मांग पर कंपनी के रुख और अब तक की कार्रवाई का आकलन किया। बैठक में यह बात सामने आई कि पूर्व में हुए समझौते के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। मजदूरों ने कहा कि कंपनी द्वारा आश्वासन तो दिए गए, लेकिन उन्हें धरातल पर लागू करने की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे ठेका कर्मियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : आसनवनी में जिंदल कंपनी की अधिग्रहित जमीन वापसी की मांग तेज, किसानों को गोलबंद करने में जुटा जेएलकेएम

13 सूत्री मांगों को लागू करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

समीक्षा बैठक के बाद मजदूर नेता एवं झामुमो नेता बाघ राय मार्डी ने कहा कि वार्ता के 15 दिन बीत जाने के बावजूद कैंटीन, वर्दी, मजदूरों के अपग्रेडेशन, प्रमोशन पॉलिसी तथा अकुशल श्रमिकों को कुशल श्रमिक का दर्जा देने सहित 13 सूत्री मांगों पर कंपनी प्रबंधन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि समझौता पत्र में शामिल कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कंपनी प्रबंधन चुप्पी साधे हुए है। बाघ राय मार्डी ने मजदूरों से अपने हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से ही मांगों को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी वार्ता में भी कंपनी का रवैया सकारात्मक नहीं रहा तो मजदूर हितों की रक्षा के लिए आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!