Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Jamshedpur : पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रम में याद किए गए झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता

जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जमशेदपुर प्रखंड समिति द्वारा झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री Sudhir Mahato की 72वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्व. महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड राज्य आंदोलन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका तथा राज्य के विकास के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सुधीर महतो ने झारखंड की पहचान, अधिकार और विकास के लिए निरंतर संघर्ष किया तथा उनका जीवन जनसेवा और सामाजिक समर्पण का प्रतीक रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पद्मभूषण सम्मान पर झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह, जिला कार्यालय में बांटे गए 25 किलो लड्डू

स्व. सुधीर महतो के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने कहा कि स्व. सुधीर महतो के आदर्श और संघर्ष आज भी झारखंड के लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राज्य के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में प्रखंड सचिव जगत मार्डी, राजकुमार सिंह, तपन माझी, मुखिया सरस्वती टुडू, मायावती टुडू, द्रौपदी मुंडा, अनिल मुंडा, नितिन हांसदा सहित बड़ी संख्या में झामुमो नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. महतो के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!