Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में 20 सितम्बर को होगा महासर माता का पंचम वार्षिक उत्सव
भव्य दरबार, दिव्य ज्योत और छप्पन भोग के साथ मनाया जाएगा धार्मिक महोत्सव

- महासर माता के भक्तों में उत्सव को लेकर दिख रहा विशेष उत्साह
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के एसी हॉल में कुलदेवी महासर माता का पंचम वार्षिक उत्सव आगामी 20 सितम्बर को श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महासर धाम के संजय गुरुजी के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न होगी, जबकि पंडित रामजी पारिख पूजा अनुष्ठान में सहयोग करेंगे। उत्सव की तैयारियों को लेकर श्री महासर माता परिवार, जमशेदपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक बिष्टुपुर चैंबर भवन में गजानन्द भालोटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि माता का भव्य दरबार विशेष पुष्प सज्जा से सजाया जाएगा, जिसके लिए कोलकाता से कारीगरों को आमंत्रित किया गया है। भक्तों में उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : सासपुर में दो साल पुराने जमीन विवाद की होगी नापी, मुसाबनी अंचलाधिकारी ने 14 लोगों को भेजा नोटिस
दिव्य ज्योत, इत्र वर्षा और महाप्रसाद होंगे उत्सव के प्रमुख आकर्षण
बैठक का संचालन करते हुए राजेश पसारी ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण माता रानी की दिव्य ज्योत, भव्य दरबार, छप्पन भोग, महाप्रसाद, पुष्प एवं इत्र वर्षा होगा। आयोजन समिति ने सभी सदस्यों के लिए कुर्ता-पायजामा ड्रेस कोड निर्धारित किया है। बैठक में उपस्थित दीपक भालोटिया ने कुलदेवी महासर माता के सभी श्रद्धालुओं और भक्तों से उत्सव में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि भक्तगण पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। बैठक में गजानन्द भालोटिया, दीपक भालोटिया, राजेश पसारी, प्रदीप मित्तल, संगीता मित्तल, अमित खेड़िया, स्मिता खेड़िया, अनील अग्रवाल, गणेश भालोटिया, गोविंद अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, शिव सिंघानिया, बलराम अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।




