
- विधायक सरयू राय ने श्रद्धालुओं से नई तिथि याद रखने की अपील की
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के यहां पिछले 25 वर्षों से आयोजित होने वाली रामार्चा पूजा इस वर्ष नई तिथि पर संपन्न होगी। अब तक यह धार्मिक अनुष्ठान प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार पूजा का आयोजन देवउठान एकादशी के दिन 21 नवंबर 2026, शनिवार को किया जाएगा। विधायक सरयू राय ने स्वयं इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले ढाई दशकों से चली आ रही इस परंपरा में पहली बार तिथि परिवर्तन किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं, शुभचिंतकों और आयोजन से जुड़े लोगों से अनुरोध किया है कि वे गुरु पूर्णिमा के बजाय नई निर्धारित तिथि को ध्यान में रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम के खिलाफ सोमवार को विशाल धरना, सरयू राय के नेतृत्व में गांधी मैदान में जुटेंगे लोग
श्रद्धालुओं और शुभचिंतकों को किया सादर आमंत्रित
सरयू राय ने कहा कि रामार्चा पूजा उनके यहां वर्षों से आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र रही है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक और शुभचिंतक शामिल होकर भगवान श्रीराम की आराधना करते हैं। उन्होंने सभी स्नेहीजनों और श्रद्धालुओं को 21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली रामार्चा पूजा में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया है। गौरतलब है कि तिथि परिवर्तन की सूचना समय रहते सार्वजनिक किए जाने का उद्देश्य यही है कि आयोजन से जुड़े लोगों के बीच किसी प्रकार की गलतफहमी न रहे। धार्मिक और सामाजिक महत्व वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में पहले से ही उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।




