Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानघठना दुर्घटनाझारखंड

चलती हाइवा का चक्का निकलकर किसान से टकराया, मौके पर मौत

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुईडा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय किसान गुरुचरण चातोम्बा की मौत हो गई। चलती हाइवा का चक्का अचानक निकलकर उनसे जा टकराया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे गुरुचरण चातोम्बा रोज की तरह शौच कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे कुईडा फुटबॉल मैदान के समीप पहुंचे, तभी वहां से गुजर रही एक हाइवा का एक चक्का अचानक निकल गया। तेज गति से लुढ़कता हुआ चक्का सीधे गुरुचरण चातोम्बा से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि हाइवा चलने के दौरान उसका एक चक्का अचानक निकल गया था। उसी चक्के की चपेट में आने से गुरुचरण चातोम्बा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

गुरुचरण चातोम्बा पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!