Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानघठना दुर्घटनाधर्म समाज

Chaibasa : पत्रकार को मातृ शोक, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

चाईबासा : झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी की माता सुंदर देवी का शनिवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही सुंदर देवी की तबीयत शनिवार को अचानक अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में चाईबासा के मूंधड़ा अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान शाम करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुंदर देवी अमलाटोला स्थित शनि साईं मंदिर की मुख्य पुजारिन थीं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और धार्मिक आस्था के कारण वह क्षेत्र में सम्मानित थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।

उन्होंने अपने पीछे पुत्र-पुत्री, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। परिजनों के अनुसार, अंतिम दिनों तक वह परिवार के सदस्यों के बीच रहीं और सभी का स्नेह व आशीर्वाद मिलता रहा।

जितेंद्र ज्योतिषी ने बताया कि उनकी माता का अंतिम संस्कार रविवार को चाईबासा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों के शामिल होने की संभावना है।

सुंदर देवी के निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं पत्रकार संगठनों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : जल जीवन मिशन के तहत संचालित ग्रामीण जलापूर्ति की सभी योजनाओं को 15 अगस्त तक  पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!