Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : बहरागोड़ा में शिवभक्ति की धूम, स्वर्णरेखा से जल लेकर श्रद्धालु पहुंचे मंदिर

शिव मंदिर पुनः प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

  • पूजा कमेटी और ग्रामीणों के सहयोग से सफल हो रहा महाआयोजन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर के तीन दिवसीय पुनः प्रतिष्ठा सह धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन सोमवार को पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। इस अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा में विभिन्न गांवों और मौजा से आए सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बामडोल स्थित पवित्र स्वर्णरेखा नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल भरा। इसके बाद पारंपरिक गाजे-बाजे, शंखध्वनि और धार्मिक जयघोष के साथ शोभायात्रा विभिन्न रिहायशी इलाकों का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में लोगों ने श्रद्धापूर्वक कलश यात्रा का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें : Dumaria : डुमरिया की बदहाल बिजली व्यवस्था पर भाजपा का प्रदर्शन, चार सूत्री मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना, महाप्रसाद ग्रहण करने उमड़ी भीड़

मंदिर प्रांगण पहुंचने के बाद विधिवत कलश स्थापना की गई। इसके उपरांत विद्वान पुरोहितों अंतर्यामी उपाध्याय, सुमन मिश्रा, रामकुमार मिश्र, चंद्रभानु पड़ी, रमाकांत सतपति, श्रीनिवास, देवनाथ मिश्रा, रुद्र प्रताप पांडा और विवेक दुबे के सानिध्य में बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए पूजा कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय ग्रामीण पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ व्यवस्था संभालते नजर आए। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!