सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित, 76 यूनिट रक्त संग्रहित

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों और रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 76 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम में सीसीई डिवीजन के जीएम जी.जी. मंडल, ईआर, सीएसआर एवं स्किल डेवलपमेंट के जीएम सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, डीजीएम शंतु होर, शिवा पात्रा, कुंतल राय, डॉ. चिन्मय चक्रवर्ती, वरीय प्रबंधक आंचल सिन्हा सहित प्रबंधन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और यूनियन के कमेटी मेंबर उपस्थित रहे।

अर्धशतक पूरा करने पर पंकज गुप्ता सम्मानित
रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पंकज कुमार गुप्ता को शिविर के दौरान विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने जीवन का 50वां रक्तदान पूरा किया। इस उपलब्धि पर उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह तथा प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पंकज गुप्ता को उनकी इस प्रेरणादायक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।




