Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

Jamshedpur : बरसात से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, जिप उपाध्यक्ष ने ईई को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : जिले के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बरसात शुरू होने से पहले ट्रांसफार्मर, बिजली पोल और जर्जर तारों को बदलने की मांग की। ज्ञापन में मकदमपुर मुंशी मोहल्ला में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने और पुराने जर्जर तारों को बदलने की मांग की गई है। वहीं गोलपहाड़ी न्यू बस्ती में 10 नए बिजली पोल और तार लगाने की भी मांग रखी गई। पंकज सिन्हा ने बताया कि इलाके में पोल लगाए जाने के बावजूद अब तक तार नहीं लगाए गए हैं, जिससे लोगों को बिजली सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इसके अलावा पश्चिम किताडीह पंचायत के मनसा मंदिर के पास और विजय स्टोर के सामने 200-200 केवी के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है। वहीं पश्चिमी कालीमाटी पंचायत के दुर्गाबाड़ी से ग्वालापट्टी तक बिजली पोल और तार बिछाने की भी मांग शामिल है।
जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि बरसात के दौरान बिजली संबंधी समस्याएं और बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी कार्य बारिश शुरू होने से पहले पूरा कराया जाना जरूरी है।
वहीं विद्युत कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :  छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, नशे में हुए विवाद ने ली जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!