GGSPI कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

सरायकेला-खरसावां :जिले के आदित्यपुर स्थित GGSPI कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ट्रेनिंग सेंटर के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। वहीं, छात्रों के मनोरंजन के लिए पंजाबी डांस के साथ कृत्रिम गोरिल्ला और गोल्डन बॉय को भी शामिल किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति सिंह माथुर शामिल हुए।
वहीं, GGSPI के संचालक ने बताया कि उनके ट्रेनिंग सेंटर में बेसिक से लेकर AI एडवांस तक करीब 150 अलग-अलग कोर्स कराए जाते हैं। वर्तमान में सात अलग-अलग स्थानों पर GGSPI की शाखाएं संचालित हैं, जहां हर साल हजारों छात्र प्रशिक्षण लेकर अपने भविष्य को बेहतर बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए हर महीने पांच बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। बेहतर फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी शिक्षकों के साथ छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना संस्थान की प्राथमिकता है।
संचालक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा हर बच्चे को बेहतर शिक्षा और तकनीकी ज्ञान का अवसर मिले, ताकि वह अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बने और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा सके।




