Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Manoharpur : मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर विशाल आम का पेड़ गिरा, घंटों बाधित रहा आवागमन

तिरला चौक के समीप घटना, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार

  • जेसीबी की मदद से मार्ग बहाल करने का प्रयास जारी

मनोहरपुर : मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर तिरला चौक के समीप मंगलवार को एक विशाल आम का पेड़ अचानक धराशायी हो गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद कई वाहन काफी देर तक मार्ग पर फंसे रहे। राहत की बात यह रही कि पेड़ गिरने के समय उसकी चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

इसे भी पढ़ें : *बिना लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध, विद्यार्थियों को किया जागरूक*

पेड़ हटाने में जुटे स्थानीय लोग, प्रशासन को दी गई सूचना

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सड़क से पेड़ हटाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि पेड़ काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाने के लिए जेसीबी मशीन की आवश्यकता पड़ रही है। प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मार्ग अवरुद्ध था और पेड़ हटाने का कार्य जारी था। प्रशासन ने जल्द से जल्द सड़क को यातायात के लिए सुचारू बनाने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!