Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

*पीएमश्री विद्यालय टाटा कॉलेज कॉलोनी में संकुल बैठक, ऑनलाइन डाटा भरने का प्रशिक्षण* 

चाईबासा: सदर प्रखंड अंतर्गत पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, टाटा कॉलेज कॉलोनी में संकुल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विद्यालय से संबंधित ऑनलाइन डाटा भरने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण एमआईएस मिनिमय डे द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने, स्पलिट सिलेबस के अनुमोदन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अलावा ई-कल्याण योजना के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाते से संबंधित विवरण तथा सावित्रीबाई फुले योजना के लिए बालिकाओं के नाम और आवश्यक विवरण ऑनलाइन अपलोड करने की जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण में शिक्षकों को ऑनलाइन डाटा भरते समय आवश्यक सावधानियों और सही जानकारी अपलोड करने के तरीके के बारे में बताया गया। कहा गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए पोर्टल पर सही और समय पर डाटा दर्ज करना जरूरी है।

बैठक में टाटा कॉलेज कॉलोनी के अलावा महुलसाई संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया। इसमें कृष्णा देवगम, रानी पूनम, अनिला सुंडी, विजय लक्ष्मी हेम्ब्रम, लक्ष्मी बोयपाई, सुषमा दोराई, पदमिनी सावैयां, फूलमती सावैयां और कोना आल्डा उपस्थित रहे। इसके अलावा सीआरपी सुब्रतो चंद्र त्रिपाठी एवं निरुप चंद भी बैठक में मौजूद थे।

बैठक के दौरान शिक्षकों ने ऑनलाइन डाटा प्रविष्टि से संबंधित जानकारी प्राप्त की और प्रशिक्षण में बताई गई प्रक्रियाओं को समझा। संकुल बैठक का उद्देश्य विद्यालयों से संबंधित आवश्यक डाटा को व्यवस्थित एवं समय पर ऑनलाइन दर्ज करने में शिक्षकों को सक्षम बनाना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!