Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

*मतदाता सूची के दावे-आपत्ति को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में बैठक, बीएलओ को वार्ड पार्षदों से समन्वय का निर्देश* 

चाईबासा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में शनिवार को नगर परिषद चाईबासा क्षेत्र में मतदाता सूची के दावे एवं आपत्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 52-चाईबासा सह अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा ने की।

बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षदों, बीएलए-2 और बीएलओ पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 को किया जा चुका है। प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाना रहा। इस दौरान बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में कार्य करने के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समाधान स्थानीय वार्ड पार्षदों के सहयोग से सुनिश्चित करें।

नगर परिषद चाईबासा के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि यदि बीएलओ या बीएलओ पर्यवेक्षकों को आम लोगों से दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो वे ऐसी समस्याओं की सूची तैयार कर संबंधित वार्ड पार्षद को उपलब्ध कराएं। इसके बाद वार्ड पार्षद स्तर से पहल कर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे। बैठक में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने और आम लोगों को प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!