कोल्हानचाईबासा

*रूंगटा गार्डन में मारवाड़ी महिला समिति ने मनाया हरियाली तीज उत्सव* 

चाईबासा: सावन माह के अवसर पर मारवाड़ी समुदाय की महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सृजन शाखा चाईबासा की ओर से रूंगटा गार्डन में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा की सदस्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर सावन और तीज के पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष रुचि चौबे ने सभी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए की। इसके बाद सचिव सुधा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्वेता शर्मा नरेड़ी ने सदस्यों को सुहाग का सामान देकर तीज की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तीज गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा कई मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

तीज उत्सव के दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में स्वाति पड़िया, खुशबू शर्मा और प्रीति अग्रवाल को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सावन क्वीन का खिताब भावना लाठ को दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, स्नेह तथा एकता का संदेश दिया।

शाखा की पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाली तीज जैसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं और संस्कारों को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने के साथ आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सावन के गीतों और नृत्य से कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय बना रहा। आयोजन के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। सफल आयोजन के लिए सदस्यों ने आयोजकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम ने महिलाओं को परंपरा, संस्कृति और आपसी सौहार्द के साथ तीज पर्व मनाने का अवसर प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!