Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

भारी बारिश के बीच पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कुमारडुंगी और मझगांव क्षेत्र का किया दौरा

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने मंगलवार को मझगांव विधानसभा क्षेत्र के कुमारडुंगी और मझगांव प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों और बूथ क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर ग्रामीण इलाकों में बारिश से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली।

बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों, सड़कों, बिजली व्यवस्था और जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई परिवार कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं, जहां बारिश के कारण घरों में पानी घुसने और छत से पानी टपकने की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने ऐसे परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और मकानों की मरम्मत के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की जरूरत बताई।

पूर्व मंत्री ने कहा कि अबुआ आवास योजना और अंबेडकर आवास योजना का लाभ कई जरूरतमंद परिवारों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, लेकिन जमीनी स्थिति में अभी भी कई परिवार लाभ से वंचित नजर आ रहे हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए पहल करना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कई समस्याएं सामने आईं। कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय ही गांवों में नजर आते हैं।

दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीण सड़कों की स्थिति का भी जायजा लिया। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, कुछ गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। इस संबंध में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की बात कही। विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में एक-दो दिनों के भीतर विद्युत सेवा बहाल करने का आश्वासन दिए जाने की जानकारी उन्होंने दी।

दौरे में कुमारडुंगी और मझगांव प्रखंड के भाजपा के पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में बारिश से जुड़ी समस्याओं की जानकारी पूर्व मंत्री को दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!