Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानशिक्षा जगत

गुदड़ी में 100 छात्र-छात्राओं के बीच विधायक जगत माझी ने बांटी साइकिल

सोनुवाप्रकाश गुप्ता: राज्य सरकार की ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत गुरुवार को गुदड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पहले चरण में प्रखंड के सात विद्यालयों के करीब 100 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई।

इस अवसर पर विधायक जगत माझी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। आज के विद्यार्थी ही भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बनेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखने की अपील की।

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नि:शुल्क शिक्षा, मध्याह्न भोजन, पोशाक, छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण जैसी योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि ‘उन्नति का पहिया’ योजना के माध्यम से विद्यालय की दूरी बच्चों की शिक्षा में बाधा नहीं बनेगी। विशेष रूप से छात्राओं को शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए विधायक ने कहा कि विद्यार्थी इन सुविधाओं का लाभ उठाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करें और अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में बताया गया कि गुदड़ी प्रखंड में इस योजना के तहत करीब 387 छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले चरण में मवि बांदु, मवि पिंडिंग, मवि तुजुर, पीएमश्री मध्य विद्यालय गुदड़ी, उमवि बिरकेल, उमवि किचिंडा और मवि सिदमा के विद्यार्थियों को साइकिल दी गई। शेष पात्र विद्यार्थियों को भी चरणबद्ध तरीके से साइकिल वितरित की जाएगी।

मौके पर बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, प्रखंड प्रमुख सामी भेंगरा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्यनारायण मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, रोलेन बरजो, रमेश लुगुन सहित शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!