Jamshedpurकोल्हान

सुरदा-मुसाबनी मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसा, केंद्रीय विद्यालय के छात्र की मौत; एक अन्य गंभीर घायल

मुसाबनी:बायला: सुरदा क्रॉसिंग से मुसाबनी जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर शिव मंदिर के समीप हुए सड़क हादसे में केंद्रीय विद्यालय सुरदा के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय सुरदा में पढ़ने वाला छात्र सक्षम सिंह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से मुसाबनी से घाटशिला की ओर जा रहा था। इसी दौरान शिव मंदिर के समीप ओवरटेक करने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर झारखंडी भाषा भाषी मूल निवासी संघ के जिला अध्यक्ष आनंद हेम्ब्रम मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया। बाद में उन्होंने मुसाबनी थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सक्षम सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल छात्र का इलाज शुरू किया गया।

बताया गया कि मृतक छात्र के पिता बंटी सिंह सुरदा टीओपी में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र की मौत की खबर से विद्यालय परिवार और परिचितों में भी शोक की लहर है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से हुआ। दुर्घटना के बाद बाइक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!