Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में स्थाईकरण की अंतिम सूची प्रकाशित, 78 अस्थाई कर्मचारियों को मिलेगा स्थायी दर्जा

त्रिपक्षीय समझौते के तहत स्थाईकरण प्रक्रिया अंतिम चरण में, अस्थाई कर्मचारियों का अध्याय होगा समाप्त

  • अंतिम सूची जारी होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर, यूनियन पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
  • टाटा मोटर्स में रोजगार व्यवस्था के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में शेष बचे अस्थाई कर्मचारियों के लिए मंगलवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। कंपनी प्रबंधन द्वारा स्थाईकरण के लिए अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिसमें 78 अस्थाई कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 2700 अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने के लिए पूर्व में त्रिपक्षीय समझौता हुआ था, जिसके तहत प्रत्येक माह 225 कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से स्थायी किया जाता रहा। इस प्रक्रिया के अंत में 78 कर्मचारी शेष रह गए थे, जिनके स्थाईकरण के लिए अब सूची जारी कर दी गई है। सूचीबद्ध कर्मचारियों को निर्धारित तिथि के अनुसार लेबर ब्यूरो स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड बंद स्वतःस्फूर्त और ऐतिहासिक रहा – अनिल मोदी

मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन के बाद मिलेगी स्थायी नियुक्ति

कंपनी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सूचीबद्ध कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण और प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा प्रदान कर दिया जाएगा। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने सूची में शामिल सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए निर्धारित समय पर लेबर ब्यूरो में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कर्मचारी यूनियन से संपर्क कर सकते हैं। इस अंतिम सूची के प्रकाशन के साथ ही टाटा मोटर्स में अस्थाई कर्मचारियों का लंबा इतिहास समाप्त होने की ओर बढ़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!