Jamshedpurकोल्हान

मानसून ट्रेड फेयर का पोस्टर लॉन्च, 17-18 अगस्त को चैंबर भवन में होगा आयोजन

जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आगामी 17 एवं 18 अगस्त को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में आयोजित होने वाले मानसून ट्रेड फेयर का पोस्टर सोमवार को चैंबर भवन सभागार में लॉन्च किया गया।

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैंबर का उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय एवं महिला उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। मानसून ट्रेड फेयर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने शहरवासियों से सपरिवार फेयर में पहुंचकर स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने कहा कि ट्रेड फेयर महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच है। फेयर में विभिन्न उत्पादों की आकर्षक रेंज उपलब्ध रहेगी, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर खरीदारी के कई विकल्प मिलेंगे।

महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि फेयर को सफल और आकर्षक बनाने के लिए चैंबर की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर खरीदारी अनुभव देने के साथ प्रतिभागी उद्यमियों को अधिक से अधिक व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना है।

सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मकानी ने बताया कि फेयर में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे व्यापारियों को अपने उत्पाद नए ग्राहकों तक पहुंचाने और उपभोक्ताओं को विभिन्न उत्पादों की खरीदारी का बेहतर अवसर मिलेगा।

मानसून ट्रेड फेयर 17 एवं 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक आयोजित होगा। चैंबर ने जमशेदपुरवासियों से सपरिवार फेयर में शामिल होकर स्थानीय एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

आयोजन की तैयारियों में उपाध्यक्ष वित्त एवं कराधान राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष पीआरडब्लू अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंडस्ट्री हर्ष बाकरेवाल, सचिव अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, कार्यक्रम समन्वयक सुमन नागेलिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!