Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल की छात्रा की अचानक बिगड़ी तबीयत, समय पर अस्पताल पहुंचाने से मिली राहत

जमशेदपुर/डुमरिया: साकची स्थित सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब कक्षा छह (सेक्शन-बी) की छात्रा पूजा देवगम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रा पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ पंचायत के गमिरा कोचा गांव की रहने वाली बताई गई है।

घटना के बाद विद्यालय की प्राचार्या ने तत्काल छात्रा के पिता वीरसिंह देवगम को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजनों ने छात्रा को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित लोगों से संपर्क किया। इसके बाद निजी वाहन की व्यवस्था कर छात्रा को सदर अस्पताल, जमशेदपुर पहुंचाया गया।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में छात्रा का उपचार जारी है। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से छात्रा को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

छात्रा को अस्पताल पहुंचाने में जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, देव कुमार तथा डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष बृहस्पति कर्मकार ने आपसी समन्वय स्थापित कर सहयोग किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं छात्रा के परिजनों ने संकट की घड़ी में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, सभी ने छात्रा पूजा देवगम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!